आप पेठा तो खाते ही होंगे, अब ये फायदे भी जान लो

आप पेठा तो खाते ही होंगे, अब ये फायदे भी जान लो

सेहतराग टीम

हमारे किचन में कई तरह की सब्जी और फल होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बेहतर होते हैं। उन्हीं में एक है वासा पेठी, ये काफी स्वादिष्ट होता है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है। वहीं साथ ही ये हमारे इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। आपको बता दें कि पेठे में सोडियम, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन, , बी, सी, , प्रोटीन और पोटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। आज हम आपको बताएंगे कि पेठे का सेवन करने से कौन सी बीमारियां दूर रहती हैं।

पढ़ें- ये 10 बातें आपको होली के मौके पर कोरोना संक्रमित होने से बचाएंगी

इन बीमारियों को दूर रखने में सहायक है पेठा 

पेट-छाती में जलन और उल्टी 

पेठा, छाती और पेट की जलन को ठीक करने में भी कारगर है। अगर आपको लगतार उल्टी हो रही है, तो पेठे का जूस या फिर इसका साग बनाकर खाने से फायदा मिल सकता है। 

माइग्रेन का दर्द 

पेठे में विटामिन बी 2 होता है, जो माइग्रेन की वजन से होने वाले सिरदर्द को ठीक करने में मदद करता है। 

पेट की बीमारियां दूर रखता है पेठा 

पेठे का जूस एसिडिटी और कब्ज की समस्या से निजात दिलाने में मदद करता है। जो लोग अल्सर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें भी नियमित तौर पर पेठे के जूस का सेवन करना चाहिए। पेठे की ठंडी होता है। इसलिए, इसका जूस सर्दी-जुकाम और साइनस की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी लाभदायक है। 

वेट लॉस के लिए पेठा 

आरामदायक जीवनशैली के कारण आज के समय में वजन बढ़ाना एक आम समस्या बन गई है। ऐसे में बढ़ते हुए वजन से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डाइट में पेठा शामिल कर सकते हैं। इसमें एनोरेक्टिक्स होता है, जो भूख को कम करने में मददगार है।  इसके अलावा पेठा, दमा से ग्रसित मरीजों के लिए दवा का काम करता है। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ होता है। दमा के रोगियों को नियमित तौर पर पेठा का सेवन करना चाहिए, इससे फेफड़ों को फायदा होता है।

इम्यूनिटी बूस्ट 

कोरोनावायरस एक बार फिर अपने पैर पसार रहै है, ऐसे में लोगों को अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया  है। पेठे में विटामिन सी होता है, जो शरीर में इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें-

गुणकारी साबूदाना खाने से कुछ नुकसान भी होते हैं, जानिए?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।